जीतनराम मांझी के वायरल वीडियो से सियासत गरमाई, RJD ने साधा निशाना; बोले मांझी—वीडियो से छेड़छाड़


संवाद 

पटना। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के सुप्रीमो जीतनराम मांझी के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। इस वीडियो को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने भी हमला तेज कर दिया है। RJD ने वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया है कि मांझी 2020 के विधानसभा चुनाव में एक सीट पर मात्र 2700 वोटों से हार रहे उम्मीदवार को डीएम की मदद से जिताने की बात कहते नजर आ रहे हैं।

वीडियो के वायरल होते ही विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाला बताया और चुनावी निष्पक्षता को लेकर गंभीर आरोप लगाए। RJD नेताओं का कहना है कि अगर आरोप सही हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

हालांकि, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल किया जा रहा वीडियो एडिटेड है और इसके साथ छेड़छाड़ की गई है। मांझी ने कहा कि वह अब एक “ब्रांड” बन चुके हैं और यही वजह है कि उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सच्चाई सामने आने पर विपक्ष की राजनीति बेनकाब हो जाएगी।

फिलहाल, वायरल वीडियो को लेकर बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।

बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी और भरोसेमंद खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.