नीतीश कुमार की 16वीं यात्रा की तैयारी, पश्चिम चंपारण से शुरू होने की संभावना


संवाद 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर राज्यव्यापी दौरे पर निकलने की तैयारी में हैं। यह उनकी 16वीं यात्रा होगी। अब तक की सभी यात्राओं की तरह इस बार भी उनकी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बताया जा रहा है कि यात्रा की जिलेवार तिथि एक-दो दिनों के भीतर जारी कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री की इस यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा, नई परियोजनाओं की घोषणा और जन संवाद कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रहेगा। खासतौर पर ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया जाएगा।

पश्चिम चंपारण से यात्रा की शुरुआत करना मुख्यमंत्री की परंपरा रही है, जिसे वे इस बार भी बरकरार रख सकते हैं। प्रशासनिक महकमे को अलर्ट मोड पर रखा गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी मंथन जारी है।

👉 बिहार की राजनीति, मुख्यमंत्री की यात्राओं और विकास योजनाओं की हर ताज़ा अपडेट के लिए पढ़ते रहें – मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.