बिहार सरकार कर्मचारियों के लिए 2026 की छुट्टियों की सूची जारी, कुल 35 सार्वजनिक अवकाश घोषित


संवाद 

पटना। बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के लिए अपने कर्मचारियों की छुट्टियों की सूची जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार वर्ष 2026 में राज्य सरकार के कर्मचारियों को कुल 35 दिनों के सार्वजनिक अवकाश मिलेंगे, जिनमें से 6 अवकाश रविवार के दिन पड़ रहे हैं।

इसके अलावा कर्मचारियों को 22 दिनों का ऐच्छिक (वैकल्पिक) अवकाश भी प्रदान किया गया है। ऐच्छिक अवकाश का लाभ कर्मचारी अपनी सुविधा और आस्था के अनुसार ले सकेंगे। इन छुट्टियों में विभिन्न राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक त्योहार और महत्वपूर्ण अवसर शामिल हैं।

सरकारी अवकाशों की यह सूची राज्य सरकार के सभी कार्यालयों, विद्यालयों और सरकारी संस्थानों पर लागू होगी। हालांकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों में कार्य व्यवस्था विभागीय निर्देशों के अनुसार संचालित की जाएगी।

छुट्टियों की सूची जारी होने से सरकारी कर्मचारियों में खुशी देखी जा रही है, क्योंकि इससे वे पहले से ही अपने पारिवारिक, धार्मिक और व्यक्तिगत कार्यक्रमों की योजना बना सकेंगे।

बिहार सरकार से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर और सरकारी आदेशों की जानकारी के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.