बिहार में बढ़ेगी ठंड की मार, अगले 48 घंटे में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा


संवाद 

पटना। बिहार में फिलहाल भीषण ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में तापमान और नीचे जाएगा। अगले 48 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ेगा।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक सप्ताह तक बिहार के कई हिस्सों में शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे। सर्द पछुआ हवाओं और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

शनिवार (3 जनवरी) को मौसम विभाग ने मधुबनी, किशनगंज, छपरा, औरंगाबाद समेत 17 जिलों में घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है। वहीं पटना सहित अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम विशेष सतर्कता बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों को ठंड से सुरक्षित रखने की सलाह दी है।

👉 बिहार के मौसम की हर ताजा और सटीक खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.