अगले 5–7 दिनों तक उत्तर भारत में बहुत घना कोहरा, बिहार में 4–5 जनवरी को भीषण शीतलहर का अलर्ट


संवाद 

पटना। भारत मौसम विभाग (IMD) ने ताजा अपडेट जारी करते हुए उत्तर भारत समेत कई राज्यों के लिए गंभीर चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, अगले 5 से 7 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाए रहने की अत्यधिक संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

बिहार के लिए विशेष चेतावनी जारी करते हुए IMD ने कहा है कि 4 और 5 जनवरी को राज्य के कुछ इलाकों में भीषण शीतलहर की स्थिति बनने की बहुत अधिक संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है।

इसके अलावा, मौसम विभाग के अनुसार

4 से 6 जनवरी के बीच पंजाब के कुछ इलाकों में शीतलहर

8 और 9 जनवरी को राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।


मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और खासकर बच्चों, बुजुर्गों व बीमार लोगों को ठंड से बचाव की सलाह दी है।

👉 मौसम और बिहार से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.