बेलछी में ललन सिंह का तीखा हमला: राहुल गांधी को बताया ‘मेंढक’, कांग्रेस की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल


संवाद 


बाढ़ के बेलछी में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को लेकर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें ‘मेंढक’ बताया और कहा कि कांग्रेस की विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। ललन सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति करती है और जनता अब उसकी बातों में आने वाली नहीं है।

ललन सिंह ने इस दौरान लालू प्रसाद यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके लंबे राजनीतिक करियर के बावजूद उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिलाने की कोई पहल नहीं की। इसके उलट, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके प्रेरणास्रोत हैं और दोनों के नेतृत्व में देश और बिहार विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

इधर, कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भी नीतीश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में ऐतिहासिक काम किए हैं और इसका लाभ सीधे जनता को मिल रहा है।

👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें – मिथिला हिन्दी न्यूज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.