बिहार में सुबह-शाम बढ़ेगी कनकनी, दिन में धूप से मिलेगी राहत


संवाद 

बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। सुबह और शाम के समय लोगों को कनकनी और ठिठुरन का एहसास होगा, जबकि दिन में निकलने वाली धूप से ठंड से आंशिक राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

राज्य में अधिकतम तापमान 20.6 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 4.6 से 11.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हालांकि रात और सुबह के समय ठंड का असर अब भी बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले चार दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। दिन में धूप रहने से लोगों को राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और शाम ठंड से बचाव जरूरी रहेगा।

👉 मौसम की हर ताज़ा अपडेट और बिहार की खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.