हाथरस में शादी के छठे दिन लुटेरी दुल्हन का कांड, परिवार को बेहोश कर 15 लाख के गहने लेकर फरार


उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के सात फेरों के महज छठे दिन ही नई नवेली दुल्हन ने ससुराल वालों को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया और घर में रखे लाखों रुपये के गहनों के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पीड़ित पति सुनील ने कोतवाली सदर थाने में आरोपी दुल्हन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि दुल्हन ने पूरे परिवार को खाने में बेहोशी की दवा मिलाकर खिला दी, जिससे सभी लोग अचेत हो गए। इसी दौरान घर की अलमारी में रखे करीब 15 लाख रुपये कीमत के गहने लेकर वह अपने रिश्ते के चाचा के साथ फरार हो गई।

क्या है पूरा मामला?

हाथरस जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नाई का नगला नई बस्ती निवासी सुनील पुत्र हेतराम की शादी 21 फरवरी 2026 को कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी 20 वर्षीय मोनिका पुत्री धर्मेंद्र के साथ हुई थी।
शादी के महज छह दिन बाद ही मोनिका ने पूरे परिवार को खाने में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर दिया और गहने लेकर फरार हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली सदर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी दुल्हन और उसके रिश्ते के चाचा की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

देश और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए – मिथिला हिन्दी न्यूज
✍️ रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू



👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.