पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने एक मामले में बड़ी राहत मिली है। पटना की एमपी-एमएलए विशेष अदालत ने मंगलवार को उन्हें इस मामले में जमानत दे दी। अदालत के आदेश के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।
हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि पप्पू यादव तुरंत जेल से रिहा होंगे या नहीं। बताया जा रहा है कि अन्य मामलों में उनकी कानूनी स्थिति की समीक्षा की जा रही है, जिसके कारण रिहाई पर अभी सस्पेंस बना हुआ है।
गौरतलब है कि यह मामला करीब तीन दशक पुराना है और लंबे समय से अदालत में लंबित था। जमानत मिलने को पप्पू यादव के लिए एक अहम कानूनी राहत माना जा रहा है।
👉 बिहार की राजनीति और अदालत से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें – मिथिला हिन्दी न्यूज