सीमांचल इलाके में सक्रिय पैनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर आयकर विभाग (IT) की छापेमारी की सूचना से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की एक टीम सुपौल में पैनोरमा ग्रुप से जुड़े स्कूल, हॉस्पिटल समेत अन्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि पैनोरमा ग्रुप रियल एस्टेट सेक्टर में भी सक्रिय है और सीमांचल क्षेत्र में इसके कई प्रोजेक्ट संचालित हैं। छापेमारी के दौरान आय-व्यय से जुड़े दस्तावेजों, लेन-देन और निवेश से संबंधित कागजात खंगाले जा रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार पैनोरमा ग्रुप के मालिक संजीव मिश्रा बताए जाते हैं। हालांकि आयकर विभाग की ओर से अब तक आधिकारिक तौर पर छापेमारी को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कार्रवाई किस बिंदु पर केंद्रित है और क्या कोई अनियमितता सामने आती है।
इस कार्रवाई को लेकर सीमांचल क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
👉 सीमांचल, बिहार और आसपास की हर बड़ी खबर सबसे पहले पढ़ने के लिए जुड़े रहें – मिथिला हिन्दी न्यूज