रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू, वैलेंटाइन डे पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज


बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अब हिंदी सिनेमा के बाद तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। राशा जल्द ही डायरेक्टर अजय भूपति की आगामी तेलुगु फिल्म श्रीनिवासा मंगापुरम में नजर आएंगी।

इस एक्शन-रोमांस फिल्म में राशा की जोड़ी महेश बाबू के भतीजे जया कृष्ण घट्टामनेनी के साथ बनी है। दोनों फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

वैलेंटाइन डे पर फर्स्ट पोस्टर रिलीज

शनिवार, 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। पोस्टर में राशा थडानी और जया कृष्ण घट्टामनेनी एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। राशा ने लैवेंडर रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी है, बाल खुले हैं और उनका लुक काफी सॉफ्ट व एलिगेंट दिख रहा है। पोस्टर पर “हैप्पी वैलेंटाइन डे” लिखा हुआ है, जिसने फैन्स की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

फैन्स में बढ़ा क्रेज

पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। बॉलीवुड के बाद तेलुगु सिनेमा में राशा की एंट्री को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म उनके करियर के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकती है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म ‘श्रीनिवासा मंगापुरम’ की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। मेकर्स जल्द ही फिल्म से जुड़े अन्य अपडेट साझा कर सकते हैं।

पढ़ते रहिए – मिथिला हिन्दी न्यूज
संपादक: रोहित कुमार सोनू

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.