बेतिया जिले के बैरिया अंचल में एक बार फिर दाखिल–खारिज प्रक्रिया में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। इस मामले में एक परिवार को न्याय के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के दरवाजे खटखटाने पड़ रहे हैं। आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का दाखिल–खारिज करा लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचलाधिकारी ने फर्जीवाड़ा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बैरिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि फर्जी दस्तावेज बनाने और उनका इस्तेमाल करने के आरोप में विश्वनाथ प्रसाद के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता हांकारी देवी ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस अधीक्षक, बेतिया कार्यालय में आवेदन दिया। इस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाकर भूमि से जुड़े फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।
जिला, अंचल और भूमि से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज