पटना: बिहार की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के मंत्री अशोक चौधरी ने हालिया विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सवाल उठाने वालों पर निशाना साधा।
अशोक चौधरी ने कहा कि वापसी के दौरान अगर कोई अधिकारी अपने परिवार के साथ हवाई जहाज से बिहार आ गया, तो इसमें परेशानी क्या है। उन्होंने कहा, “मान लीजिए कि उसी विभाग का अगर वो डायरेक्टर है और परिवार के साथ आ गया तो कौन सी परेशानी हो गई?”
मंत्री ने आगे कहा कि जो लोग इस मुद्दे पर प्रश्न उठा रहे हैं, पहले उनका बैकग्राउंड देखा जाना चाहिए। उन्होंने सामाजिक संदर्भ जोड़ते हुए कहा, “दलित और बैकवर्ड को हवाई जहाज में बैठने का अधिकार नहीं है क्या?”
बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। विपक्षी दलों की ओर से इस पर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
👉 बिहार की राजनीति और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार