मधुबनी में जाली नोट गिरोह पर कार्रवाई, अबुल इनाम उर्फ लादेन गिरफ्तार


संवाद 

मधुबनी: बिहार के मधुबनी जिले में जाली नोट के कथित कारोबार को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। बासोपट्टी पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने अबुल इनाम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अबुल इनाम पर जाली नोट के धंधे में संलिप्तता और पाकिस्तानी नागरिक मोहम्मद अंसारी को फरार कराने में मदद का आरोप है। जांच एजेंसियों का दावा है कि अंसारी नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से जाली नोट लाकर इलाके में नेटवर्क चला रहा था।

बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देकर फरार हुए अंसारी की मदद अबुल इनाम ने की थी। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और संभावित कनेक्शन की जांच में जुटी है।

👉 बिहार के ताजा अपडेट्स और बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.