राजधानी पटना में अगले एक–दो दिनों तक सुबह और शाम के समय ठंड बनी रहेगी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से लोगों को राहत मिलने की संभावना है। मौसम में यह उतार-चढ़ाव फिलहाल जारी रहने के संकेत हैं।
रविवार को पटना के मौसम में हल्का बदलाव दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस घट गया। इस कारण सुबह-शाम ठंडक का एहसास बढ़ा, लेकिन दोपहर में धूप के चलते मौसम सुहावना रहा।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और दिन में धूप का लाभ उठाएं।
👉 मौसम की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज