लखनऊ। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त हाल ही में लखनऊ दौरे पर रहे, जहां उन्होंने आशियाना के बंगला बाजार इलाके में एक रोड शो किया। रोड शो के बाद सोमवार को उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।
इससे पहले पिछले हफ्ते संजय दत्त ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश्वर सिंह के साथ मिलकर ‘नेट जीरो सरोजिनी नगर’ अभियान की शुरुआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को पर्यावरण के अनुकूल बनाना और कार्बन उत्सर्जन को शून्य के करीब लाना है।
सोमवार को संजय दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा,
“लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। आपके आशीर्वाद और सकारात्मक विचारों के आदान-प्रदान के लिए मैं वास्तव में आभारी हूं।”
इस मुलाकात को राजनीतिक हलकों के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय पहल से जोड़कर भी देखा जा रहा है। रोड शो और अभियान के जरिए स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया है।
देश, बिहार, राजनीति और मनोरंजन की ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज