बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों सुहावना बना हुआ है। दिन में वसंती बयार लोगों को राहत दे रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड अब भी महसूस की जा रही है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से मौसम शुष्क बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। राज्य के कई जिलों में ठंड का असर फिर से बढ़ता दिख रहा है।
सबसे कम न्यूनतम तापमान शेखपुरा में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
राजधानी समेत करीब 20 जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पछुआ हवाओं के चलते ठंड का असर कुछ दिनों तक बना रह सकता है।
👉 मौसम से जुड़ी हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज।