भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, बेटे ने दी अर्थी को कंधा


भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का 27 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। पिता के निधन की खबर मिलते ही रिंकू चेन्नई से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

भावुक माहौल में रिंकू सिंह ने पिता की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम संस्कार में शामिल हुए। परिजनों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पार्थिव शरीर को अलीगढ़ लाया गया, जहां उनके बड़े बेटे सोनू सिंह ने मुखाग्नि दी।

इलाज के दौरान चल रहा था संघर्ष

परिवार के अनुसार, खानचंद सिंह लंबे समय से लीवर कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पूरे परिवार पर इस दुखद घटना से गहरा आघात पहुंचा है।

टीम इंडिया के साथ थे रिंकू

रिंकू सिंह उस वक्त चेन्नई में टीम इंडिया के कैंप में मौजूद थे। पिता के निधन की सूचना मिलते ही उन्होंने टीम प्रबंधन को जानकारी दी और तुरंत अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इसी वजह से 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में वह मैदान पर नहीं उतर पाए।

खेल जगत में शोक की लहर

रिंकू सिंह के पिता के निधन की खबर के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

देश, खेल और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए – मिथिला हिन्दी न्यूज
✍️ रिपोर्ट: रोहित कुमार सोनू



👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.