सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट पर लगा ब्रेक, दोपहर बाद लौटी तेजी


पिछले तीन दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में जारी गिरावट पर सोमवार को ब्रेक लग गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के सत्र में दोनों कीमती धातुओं में कमजोरी देखी गई, लेकिन दोपहर बाद आई तेजी ने निवेशकों को राहत दी।

सोमवार रात करीब 8:15 बजे एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 11,1000 रुपये की गिरावट के साथ प्रति किलो 2.54 रुपये पर कारोबार करती दिखी। वहीं अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,800 रुपये की तेजी के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक संकेतों और डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव के कारण कीमती धातुओं में अस्थिरता बनी हुई है। हालांकि, दोपहर बाद आई खरीदारी से संकेत मिलता है कि निवेशकों का भरोसा अभी बरकरार है।

निवेशकों की नजर अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों के रुख और आने वाले आर्थिक आंकड़ों पर टिकी हुई है, जो आगे की चाल तय कर सकते हैं।

सोना-चांदी के ताज़ा भाव और बाजार की हर अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.