IPL से अनदेखी के बाद PSL में उतरे स्टीव स्मिथ, 36 की उम्र में करेंगे टी20 लीग में नई शुरुआत


नई दिल्ली।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ लंबे समय से टी20 इंटरनेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं। बिग बैश लीग में विस्फोटक बल्लेबाजी के बावजूद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टी20 विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली। इतना ही नहीं, हाल ही में हुए आईपीएल ऑक्शन में भी किसी फ्रेंचाइजी ने स्मिथ को खरीदने में रुचि नहीं दिखाई।

अब 36 वर्षीय स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे। इस सीजन पीएसएल में दो नई टीमों को शामिल किया गया है, जिनमें से एक टीम सियालकोट स्टैलियन्स है। इस नई फ्रेंचाइजी ने स्टीव स्मिथ को मार्की प्लेयर के रूप में अपने साथ जोड़ा है।

दिलचस्प बात यह है कि सियालकोट स्टैलियन्स के हेड कोच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज टिम पेन हैं। स्मिथ और पेन की यह जोड़ी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद लीग क्रिकेट में साथ नजर आएगी।

स्टीव स्मिथ का पीएसएल में यह पहला वास्तविक अनुभव होगा। वह 2019 सीजन में पीएसएल खेलने वाले थे, लेकिन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। अब सात साल बाद स्मिथ को पाकिस्तान की इस फ्रेंचाइजी लीग में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि PSL स्टीव स्मिथ के लिए टी20 क्रिकेट में अपनी उपयोगिता दोबारा साबित करने का बड़ा मंच हो सकता है, खासकर ऐसे समय में जब आईपीएल और ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम के दरवाजे फिलहाल उनके लिए बंद नजर आ रहे हैं।

खेल जगत की हर बड़ी खबर और अपडेट के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.