पटना: नीतीश कुमार का एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी ने अपने सांगठनिक चुनाव के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार:
22 मार्च को नामांकन दाखिल किया जाएगा
23 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी
24 मार्च को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तय की गई है
यदि एक से अधिक उम्मीदवार हुए तो 27 मार्च को चुनाव कराया जाएगा
हालांकि, सूत्रों के मुताबिक इस बार भी नीतीश कुमार के निर्विरोध अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है। अगर केवल एक ही नामांकन दाखिल होता है, तो नाम वापसी के दिन ही उनके नाम की औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।
बता दें कि नीतीश कुमार इससे पहले 29 दिसंबर 2023 को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे और अब एक बार फिर पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं।
👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार