बिहार में मौसम का अलर्ट: 19 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, 50 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं


संवाद 

पटना: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार को राज्य के 19 जिलों में गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, खासकर उत्तर-मध्य और पूर्वी बिहार के जिलों में एक-दो स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

हालांकि, सोमवार की तुलना में बुधवार तक गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। लेकिन यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी, क्योंकि गुरुवार से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

👉 मौसम और बिहार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.