शराबबंदी से 28–30 हजार करोड़ का नुकसान, फिर भी नीतीश कुमार ने लागू किया: सम्राट चौधरी


संवाद 

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि शराबबंदी लागू होने से राज्य को हर साल करीब 28 से 30 हजार करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान होता है। इसके बावजूद नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी लागू करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जीवन का यह सबसे ऐतिहासिक और स्वर्णिम निर्णय है। इस फैसले का उद्देश्य समाज में शांति, पारिवारिक सुख और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

📌 सामाजिक बदलाव पर जोर

सम्राट चौधरी ने कहा कि शराबबंदी से समाज में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। विशेष रूप से महिलाओं और परिवारों को इससे राहत मिली है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए लगातार कदम उठा रही है और अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।


---

🍃 बिहार की राजनीति और सरकार से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.