किशनगंज: अमित शाह के निर्देश पर किशनगंज जिला प्रशासन ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ‘नो मेंस लैंड’ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, फरवरी में सीमांचल दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रशासन को सीमा क्षेत्र में घुसपैठियों की पहचान करने और अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। उसी के तहत अब जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सीमा के पास बसे करीब 20 परिवारों के घर और खेती की जमीन से अतिक्रमण हटाया है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अधिकारियों का कहना है कि सीमा क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा और अवैध कब्जे को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
👉 बिहार और सीमांचल क्षेत्र की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार