पटना/जमुई: अरुण भारती ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा है कि यदि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सहमति बनती है तो चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से यह मांग करती रही है और चिराग पासवान का भी मन राज्य की सेवा करने का है। अरुण भारती के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।
इससे पहले सांसद अरुण भारती ने जमुई रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की धीमी गति और यात्रियों को मिल रही सुविधाओं की कमी पर नाराजगी जताई।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर बुनियादी सुविधाओं की कमी को जल्द दूर किया जाना चाहिए ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।
👉 बिहार की राजनीति और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार