बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने लोकसभा स्पीकर से उनकी संसद सदस्यता समाप्त करने की सिफारिश की है।
जनता दल यूनाइटेड की ओर से यह कार्रवाई ऐसे समय में की गई है जब गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य ने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इसे पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, जदयू नेतृत्व ने इसे गंभीर मामला मानते हुए सख्त रुख अपनाया है। पार्टी का मानना है कि इस तरह की गतिविधियां संगठन की नीतियों और सिद्धांतों के खिलाफ हैं, जिससे गलत संदेश जाता है।
अब इस मामले में अंतिम फैसला लोकसभा स्पीकर के स्तर पर होगा। यदि सदस्यता समाप्त होती है, तो यह जदयू के भीतर अनुशासन को लेकर एक बड़ा संदेश माना जाएगा।
👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार