सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार, एनडीए ने कहा- अभी कुछ तय नहीं


संवाद 

पटना/नई दिल्ली: बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चाएं तेज हैं। सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा के बीच राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के दो प्रमुख दलों ने साफ कर दिया है कि अभी मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई फैसला नहीं हुआ है।

दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि नीतीश कुमार के पद छोड़ने के बाद कौन मुख्यमंत्री बनेगा, यह अभी तय नहीं है।

दरअसल, इन दिनों नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान मंचों पर सम्राट चौधरी को मिल रही प्रमुखता ने उनके नाम को लेकर अटकलों को और हवा दी है। कई राजनीतिक हलकों में यह चर्चा है कि भविष्य में उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

हालांकि, एनडीए नेतृत्व की ओर से फिलहाल किसी भी नाम पर मुहर नहीं लगाई गई है, जिससे यह साफ है कि बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सस्पेंस अभी बरकरार रहेगा।

👉 बिहार की राजनीति और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.