पटना में बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा का अलर्ट


संवाद 

पटना: पटना में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने शहर में घने बादल छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है।

पूर्वानुमान के अनुसार, शहर में गरज-चमक के साथ एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

वहीं पूरे बिहार में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का भी अनुमान है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग ने खासकर खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

👉 मौसम और बिहार की हर ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.