लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एसपी कार्यालय में तैनात स्टेनो गौरव शर्मा को दो शादियां करने के आरोप में उनके पद से हटा दिया गया है। यह मामला तब सामने आया जब उनकी पहली पत्नी को पति के कुछ संदिग्ध फोटो मिले। इसके बाद पत्नी ने मामले की सच्चाई जानने के लिए जांच-पड़ताल शुरू की, जिससे पूरा मामला उजागर हो गया।
जानकारी के मुताबिक, पहली पत्नी ने मंगलवार को एसपी को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्टेनो गौरव शर्मा को एसपी ऑफिस से हटा दिया।
शिकायत करने वाली महिला सहारनपुर की रहने वाली बताई जा रही है। महिला का कहना है कि करीब 9 साल पहले उसकी मुलाकात गौरव शर्मा से हुई थी। उस समय गौरव शर्मा पुलिस विभाग में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। दोनों के बीच धीरे-धीरे जान-पहचान बढ़ी और संबंध भी बने।
महिला ने आरोप लगाया कि एक दिन गौरव शर्मा उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। महिला का कहना है कि इसके बाद उसे किसी से शिकायत न करने की चेतावनी भी दी गई और जान से मरवाने की धमकी दी गई।
मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल प्रशासन ने शुरुआती कार्रवाई करते हुए गौरव शर्मा को एसपी कार्यालय से हटा दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
देश और समाज से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज.