पटना: बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच पोस्टर वार तेज हो गया है। इस मुद्दे पर Rashtriya Janata Dal (राजद) एक साथ सहानुभूति और हमले दोनों की राजनीति करती नजर आ रही है। पहले राजद ने Bharatiya Janata Party (बीजेपी) पर दबाव की राजनीति का आरोप लगाते हुए सीएम नीतीश कुमार को “बेचारा” साबित करने की कोशिश की थी। अब पार्टी ने नए सिरे से बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।
पटना की सड़कों पर राजद की ओर से नए पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा गया है— “ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको भाजपा ने ठगा नहीं।” पोस्टर के जरिए बीजेपी पर निशाना साधा गया है।
पोस्टर में बीजेपी को सांकेतिक तौर पर एक अजगर के रूप में दिखाया गया है। इस अजगर को बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी की तरफ मुंह फाड़े हुए दर्शाया गया है। वहीं पोस्टर में “राज्यसभा” लिखी कुर्सी के साथ सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर भी दिखाई गई है, जो राजनीतिक संकेत दे रही है।
जानकारी के मुताबिक यह पोस्टर शनिवार 14 मार्च को राजद की ओर से पटना के कई इलाकों में लगाए गए हैं। पोस्टर लगने के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने की संभावना है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए बिहार में पोस्टर और बयानबाजी की राजनीति और तेज हो सकती है।
राजनीति और बिहार की हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज.