गया: गया में एक युवक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और विधायक मैथिली ठाकुर की कथित आपत्तिजनक एआई-जनित तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक की पहचान विकास कुमार यादव के रूप में हुई है। उस पर आरोप है कि उसने लाइक और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाह में एआई तकनीक का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी तरह की गलत या भ्रामक सामग्री साझा करने से बचें।
👉 बिहार की ताजा और विश्वसनीय खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार