पटना: मध्य-पूर्व में जारी तनाव और गैस की कमी का असर अब पटना के उद्योग-धंधों पर भी दिखाई देने लगा है। गैस आपूर्ति में कमी के कारण कई छोटे-बड़े उद्योगों की उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है।
सबसे ज्यादा असर पटना सिटी के प्लास्टिक और इससे जुड़े उद्योगों पर पड़ा है। गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण यहां की कई फैक्ट्रियां बंद होने के कगार पर पहुंच गई हैं। उद्योग संचालकों का कहना है कि यदि जल्द आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो उत्पादन पूरी तरह ठप हो सकता है।
वहीं फतुहा के स्टील उद्योगों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। यहां गैस की कमी के कारण उत्पादन में लगभग 50 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है। उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि कच्चे माल की लागत बढ़ने और ऊर्जा की कमी के कारण उत्पादन जारी रखना मुश्किल होता जा रहा है।
उद्योगपतियों ने सरकार से गैस आपूर्ति जल्द सामान्य करने और वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि स्थानीय उद्योगों को बंद होने से बचाया जा सके और हजारों लोगों की रोजी-रोटी सुरक्षित रह सके।
👉 बिहार के उद्योग, अर्थव्यवस्था और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार