पटना: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC Civil Services Examination में इस वर्ष भी बिहार के प्रतिभाशाली छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। जारी परिणाम में बिहार के कई अभ्यर्थियों ने शीर्ष रैंक हासिल कर यह साबित किया कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
इस बार बिहार से राघव झुनझुनवाला (मुजफ्फरपुर) ने ऑल इंडिया 4वीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है। वहीं उज्ज्वल प्रियंक (वैशाली) ने 10वीं, यशस्वी राज्यवर्धन (सारण) ने 11वीं और मोनिका श्रीवास्तव (औरंगाबाद) ने 16वीं रैंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की।
इसके अलावा रविराज (नवादा) ने 20वीं, दीक्षा राय (बक्सर) ने 40वीं, अपूर्वा वर्मा (पश्चिम चंपारण) ने 42वीं और इशांत आनंद (पटना) ने 50वीं रैंक हासिल कर बिहार की मेधा का लोहा मनवाया।
सूची में आगे तेजस्विनी (औरंगाबाद) को 62वीं, आकाश कुमार (पटना) को 101वीं, अभिषेक चौहान (समस्तीपुर) को 102वीं, राहुल कुमार (भागलपुर) को 141वीं, आयुष कुमार (समस्तीपुर) को 143वीं और सृष्टि सिंह (बेगूसराय) को 171वीं रैंक मिली है। वहीं प्रीति कुमारी (पटना) को 232वीं और प्रणय प्रसून (बांका) को 245वीं रैंक प्राप्त हुई है।
दूसरी सूची में भी बिहार के कई अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें प्रांजल राय को 250वीं, वैष्णवी (गया) को 298वीं, आकांक्षा सिंह (भोजपुर) को 301वीं, नीतीश कुमार सिंह (बेगूसराय) को 305वीं और विशाल कुमार सिंह (गोपालगंज) को 334वीं रैंक मिली है।
इसके अलावा अनुभव कुमार (जहानाबाद) 339वीं, आदित्य राय कौशिक (बक्सर) 375वीं, गौरव कुमार (गोपालगंज) 377वीं, हर्षवर्धन अशोक (सारण) 424वीं, मीमांसा (भागलपुर) 447वीं, मुकेश बर्णवाल (जमुई) 465वीं, नीतीश सिंह (सीवान) 491वीं, सन्नी राज सन्नी (कटिहार) 526वीं, सौरभ रंजन (पूर्णिया) 537वीं, अमन मल्होत्रा (भभुआ) 571वीं और जूही दास (किशनगंज) 649वीं रैंक के साथ सफल हुए हैं।
बिहार के इन होनहार युवाओं की सफलता से पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। शिक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि यह उपलब्धि राज्य के छात्रों के लिए प्रेरणा है और आने वाले वर्षों में और भी अधिक युवा सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता हासिल करेंगे।
मौसम, शिक्षा, देश और बिहार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज.