मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिला के करजा थाना क्षेत्र में चोरों ने देर रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मड़वन स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम को उखाड़कर ही अपने साथ ले गए।
🚨 पूरी मशीन वाहन से ले गए
जानकारी के अनुसार अज्ञात चोर देर रात एटीएम के पास पहुंचे और पूरी मशीन को उखाड़ लिया। इसके बाद वे किसी वाहन की मदद से एटीएम मशीन को लेकर फरार हो गए।
👀 सुबह लोगों को हुआ पता
रविवार सुबह जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो एटीएम गायब देखकर हैरान रह गए। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
🚓 पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके।
---
🚨 बिहार की क्राइम और हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार