14 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा, 13 को कैबिनेट बैठक की चर्चा


संवाद 

बिहार की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को स्वेच्छा से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली से लौटने के बाद मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई जाएगी। 13 अप्रैल को कैबिनेट मीटिंग होने की चर्चा है, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जा सकता है।

हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर अटकलें तेज हैं।

अगर यह फैसला होता है, तो बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो सकती है और नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रही चर्चाएं भी तेज हो जाएंगी।

👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.