शराबबंदी पर जीतन राम मांझी का बयान, क्रियान्वयन पर उठाए सवाल


संवाद 

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी नीति सही है, लेकिन इसके क्रियान्वयन में गंभीर गड़बड़ियां हैं।

मांझी ने आरोप लगाया कि इस कानून के तहत लाखों मामले गरीब तबके के लोगों पर दर्ज कर दिए गए हैं, जबकि बड़े-बड़े तस्कर कानून के शिकंजे से बच निकलते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जो बड़े लोग बच रहे हैं, वे विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से जुड़े लोग हैं।

उनके इस बयान के बाद एक बार फिर बिहार में शराबबंदी के क्रियान्वयन को लेकर बहस तेज हो गई है। सियासी बयानबाजी के बीच यह मुद्दा लगातार चर्चा में बना हुआ है।

👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.