बिहार में सत्ता परिवर्तन को लेकर सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।
बताया जा रहा है कि इसके अगले दिन यानी 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। यह पूरा घटनाक्रम संसद के विशेष सत्र और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावों से पहले पूरा होने की चर्चा है।
हालांकि, अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हलचल काफी तेज है। संभावित नए मुख्यमंत्री को लेकर भी कयासों का दौर जारी है।
अगर यह घटनाक्रम होता है, तो बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार