बेगूसराय स्कूल शराब कांड पर NHRC सख्त, मुख्य सचिव और DGP को नोटिस


संवाद 

बेगूसराय के एक स्कूल में चौथी के छात्र द्वारा शराब को ‘कोल्ड ड्रिंक’ समझकर पी लेने की घटना ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में स्कूल के शौचालय से 204 लीटर अवैध शराब बरामद होने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है।

आयोग ने बिहार के मुख्य सचिव और डीजीपी को नोटिस जारी कर दो हफ्तों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस घटना को बच्चों की सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही से जोड़कर देखा जा रहा है।

मामले ने राज्य में शराबबंदी कानून के क्रियान्वयन पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि स्कूल जैसे संवेदनशील स्थान पर इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलना गंभीर चिंता का विषय है।

👉 बिहार और शिक्षा से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.