पटना समेत बिहार के 20 जिलों में बुधवार को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में आंधी के साथ बारिश हो सकती है, जबकि बाकी जिलों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।
इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तर बिहार के अधिकतर इलाकों में दक्षिण बिहार की तुलना में ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई गई है।
राजधानी पटना में भी बुधवार को गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। खासकर शाम और रात के समय मौसम अचानक बदल सकता है और तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है।
हालांकि, इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।
👉 मौसम और बिहार की हर ताजा अपडेट के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार