बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए चुने जाने के बाद अब उनके जल्द ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की अटकलें तेज हैं।
नीतीश कुमार के बाद राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर अभी सिर्फ कयासबाजी का दौर जारी है। हालांकि, इस रेस में सम्राट चौधरी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।
वहीं उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। इस रेस में निशांत कुमार का नाम आगे बताया जा रहा है। अटकलें हैं कि उन्हें नया डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है।
बताया जा रहा है कि जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठकों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे इन अटकलों को और बल मिल रहा है।
हालांकि, अब तक इन सभी चर्चाओं पर किसी भी दल की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
👉 बिहार की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार