बिहार के अररिया जिले के सिकटी प्रखंड में जनगणना 2027 को लेकर तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। प्रगणकों का प्रशिक्षण 16 से 21 अप्रैल के बीच पूरा होने के बाद अब पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया है।
यह प्रशिक्षण सिकटी के तीन चयनित केंद्रों पर 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में छह मास्टर ट्रेनरों की निगरानी में कुल 328 प्रगणक और 56 पर्यवेक्षक शामिल हो रहे हैं।
प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रतिभागियों को आठ बैचों में विभाजित किया गया है, ताकि सभी को विस्तार से जानकारी और अभ्यास कराया जा सके।
अधिकारियों के अनुसार, इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना प्रक्रिया को सटीक, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है, जिससे भविष्य की योजनाओं के लिए विश्वसनीय आंकड़े जुटाए जा सकें।
बिहार और ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार