बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष चाहता है कि राजनीतिक परिवारों की महिलाएं ही सदन में जाएं, जबकि आम महिलाओं को अवसर न मिले।
अपने बयान में उन्होंने राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी, लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि विपक्ष की सोच सीमित है।
सम्राट चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसी राजनीति नहीं चलेगी और महिलाओं को समान अवसर देने की दिशा में काम किया जाएगा, ताकि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
इस बयान के बाद महिला आरक्षण और परिवारवाद को लेकर सियासी बहस और तेज हो गई है। विपक्षी दलों की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना है।
बिहार और राजनीति से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें — मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार