झारखंड में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच चल रही खींचतान के बीच राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा बयान दिया है।
रांची पहुंचे तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन के किसी भी दल को दरकिनार नहीं किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर ही सीटों का बंटवारा किया गया था।
तेजस्वी ने यह भी कहा कि हेमंत सोरेन के कहने पर एक-दो उम्मीदवारों को टिकट भी दिया गया था, जिससे गठबंधन में संतुलन बना रहे।
उनके इस बयान को गठबंधन के भीतर चल रही खींचतान को शांत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, राजनीतिक हलकों में इस मुद्दे पर चर्चा अभी भी जारी है।
👉 बिहार और देश की राजनीति से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए पढ़ते रहें मिथिला हिन्दी न्यूज
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार