बिहार के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Samastipur से Darbhanga के बीच चल रही रेलवे दोहरीकरण परियोजना अब पूरी तरह से पूर्ण हो गई है। गुरुवार को रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड पर सफल निरीक्षण और स्पीड ट्रायल के साथ इस महत्वपूर्ण परियोजना का कार्य पूरा कर लिया गया।
करीब 38 किलोमीटर लंबी समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के तहत पहले ही 26 किलोमीटर रेलखंड का निर्माण और कमीशनिंग पूरी की जा चुकी थी। अब 12 किलोमीटर लंबे Rambhadrapur से Thalwara रेलखंड पर भी कार्य पूरा होने के बाद पूरे रूट पर डबल लाइन की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
रेलवे अधिकारियों ने इस नए रेलखंड पर 120 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल भी किया। ट्रायल सफल रहने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही और अधिक तेज और सुगम हो जाएगी।
इस परियोजना के पूरा होने से मिथिलांचल के लाखों यात्रियों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब ट्रेनों के क्रॉसिंग में लगने वाला समय कम होगा, ट्रेनों की लेटलतीफी घटेगी और मालगाड़ियों की आवाजाही भी बेहतर हो