पटना: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए Patna High Court ने बड़ा निर्णय लिया है। कोर्ट ने घोषणा की है कि 18 मई 2026 से 4 जून 2026 तक सभी मामलों की सुनवाई केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाइन होगी। इस अवधि में किसी भी प्रकार की फिजिकल सुनवाई नहीं की जाएगी।
कोर्ट प्रशासन के अनुसार, यह व्यवस्था अधिवक्ताओं, पक्षकारों और न्यायिक कर्मियों को भीषण गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से अस्थायी रूप से लागू की गई है। इस दौरान सभी मामलों की ई-फाइलिंग अनिवार्य रहेगी।
साथ ही, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए आवश्यक लिंक प्रतिदिन जारी होने वाली कॉज लिस्ट के साथ कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि सभी संबंधित पक्ष आसानी से सुनवाई में शामिल हो सकें।
कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्चुअल माध्यम से होने वाली सुनवाई को सामान्य न्यायिक प्रक्रिया के समान ही मान्यता दी जाएगी, और इससे केस की कार्यवाही या वैधता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
भीषण गर्मी के बीच हाई कोर्ट का यह कदम न्यायिक प्रक्रिया को बाधित किए बिना सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
देश और बिहार की ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज