रेप मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे Asaram को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने मेडिकल आधार पर उनकी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने का आदेश दिया है।
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस की डिवीजन बेंच ने सुनवाई करते हुए आसाराम की अंतरिम जमानत को आगामी 7 जुलाई तक बढ़ा दिया। अदालत ने स्पष्ट किया कि यह राहत 7 जुलाई या सजा स्थगन (सस्पेंशन ऑफ सेंटेंस) याचिका पर सुरक्षित रखे गए फैसले के आने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।
गौरतलब है कि आसाराम की पिछली अंतरिम जमानत अवधि आज समाप्त हो रही थी, जिसके बाद अदालत ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों को ध्यान में रखते हुए उन्हें राहत जारी रखने का फैसला किया।
बता दें कि 86 वर्षीय आसाराम फिलहाल रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्हें पहले भी अंतरिम राहत मिलती रही है। अब सभी की नजरें उनके सजा स्थगन मामले पर आने वाले फैसले पर टिकी हैं।
रेप केस और देश की बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहिए मिथिला हिन्दी न्यूज.
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार