सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में एनएच-22 स्थित योगिवाना एचपी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इस दुर्घटना में ऑटो चालक रोहित कुमार और यात्री मोहनीश अली गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि ऑटो में सवार एक अन्य यात्री को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-22 पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, जिससे लोगों में चिंता का माहौल है।
👁️ अब तक पढ़ा गया:
बार