सीतामढ़ी में युवती को गोली मारकर किया गंभीर घायल, इलाज जारी


 सीतामढ़ी के पुपरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक युवती को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल युवती की पहचान दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमझौर निवासी सानिया खातून (18) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, सानिया खातून घर से शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली युवती के कमर के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए पुपरी पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि सानिया अपने माता-पिता के साथ पुपरी में रहकर एक बिस्कुट फैक्ट्री में काम करती थी, जबकि उसके पिता फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.