बैरगनिया में दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो से कुचलकर 2 वर्षीय बच्चे की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका



सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया नगर परिषद क्षेत्र के अशोगी गांव में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो में आग लगा दी, जिससे वाहन धू-धू कर जल उठा।

मिली जानकारी के अनुसार, अशोगी उत्तरी क्षेत्र से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो (HR 26 BW 9899) ने अजीत स्वर्णकार के दो वर्षीय पुत्र मिहिर को कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैरगनिया ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने मौके पर ही स्कॉर्पियो में आग लगा दी। सूचना मिलते ही बैरगनिया थाना पुलिस के थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गिरी सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक वाहन लगभग जल चुका था। बाद में आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और तनाव का माहौल है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.