पुपरी में बड़ी चोरी, 50 से 60 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

 सीतामढ़ी/पुपरी: जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, जिससे अब पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

ताज़ा मामला पुपरी थाना क्षेत्र, सिंग्याही वार्ड नंबर 21 का है, जहां शुक्रवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 50 से 60 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद पुलिस गश्ती प्रभावी नहीं दिख रही है। लोगों ने रात में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, इस बड़ी चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
👁️ अब तक पढ़ा गया: बार

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.